Loading...
...

हृदय-स्वास्थ्य के लिया प्राणायाम

1 week ago By Yogi Anoop

डीप चेस्ट ब्रीथिंग — 11 मिनट की हृदय-स्वास्थ्य प्रक्रिया 

सबसे पहले — सही एंगल (Angle) को समझें

इस अभ्यास की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है—शरीर का झुका हुआ (inclined) एंगल
जैसा चित्र में दिखाया गया है, शरीर आगे की ओर झुका होता है और हाथ किसी सपोर्ट (टेबल/बेंच) पर टिके होते हैं। इसी एंगल में प्राणायाम का अभ्यास करना है । 

यह एंगल क्यों महत्वपूर्ण है?

इस स्थिति में हृदय शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में हृदय की तरफ़ अधिक आता है । गुरुत्वाकर्षण के कारण रक्त का प्रवाह इस एंगल में स्वाभाविक रूप से हृदय की ओर बढ़ता है । जब रक्त का संचार हृदय की ओर अधिक होता है, तो उसी समय की गई श्वास प्रक्रिया ऑक्सीजन को अधिक प्रभावी रूप से उसी क्षेत्र तक पहुँचा देती है । सरल शब्दों में जहाँ रक्त अधिक, वहाँ ऑक्सीजन का प्रभाव भी अधिक होगा । और यदि प्राणायाम की किसी विशेष विधि का प्रयोग किया जा रहा है तब ऑरिजिनेशन का संचार अत्यधिक हो जाता है । इसलिए इस एंगल में किया गया प्राणायाम हृदय और छाती क्षेत्र पर सीधा और गहरा प्रभाव डालता है।

विधि (Step-by-Step Practice)

स्थिति बनाना (Posture Setup): सीधे खड़े हों और सामने टेबल या किसी सपोर्ट पर हाथ रखें । शरीर को हल्का आगे झुकाएँ । रीढ़ को प्राकृतिक रखें, ज़्यादा जोर से सीधा या गोल न करें । गर्दन ढीली और नजर नीचे की ओर

1. श्वास अंदर लें (Inhalation):  धीरे-धीरे, गहराई से नाक से साँस लें…महसूस करें कि छाती आगे और ऊपर की ओर फैल रही है।
पीठ के पीछे तक यह विस्तार महसूस करें। साँसों को धीरे धीरे अंदर ग्रहण करें कुछ वैसे ही जैसे भोजन ग्रहण करते हैं । साँसों को भरें नहीं बल्कि ग्रहण करें । ग्रहण करने का तात्पर्य अंदर धीरे धीरे अनुभव करते हुए साँसों को अंदर ले जाएँ । अंदर जाने व ग्रहण करें की यात्रा बहुत आराम से अनुभव करते हुए ही होनी चाहिए । 

2. ठहराव (Gentle Pause): अंदर ग्रहण करने एक बाद, साँस को कुछ पलों के लिए रोकें…वह इसलिए कि उस साँस को अब्सोर्ब करना है । रोकना शब्द कुछ अच्छा नहीं बल्कि वहाँ इसलिए रुके हैं कि वहाँ आपको अनुभव करने की स्वतंत्रता अधिक मिल जाएगी । वहाँ यात्रा कुछ पलों के लिए रुक गई । सब ठहर सा गया । यही ठहराव को अनुभव करना है । यहाँ कोई दबाव नहीं—बस एक सहज ठहराव।  यही वह क्षण है जहाँ मन की गति धीमी हो जाती है।

3. श्वास छोड़ें (Exhalation): अब इस ठहराव के बाद वापस आने की यात्रा अर्थात् साँस को बाहर करना है । ध्यान दें साँसों को बाहर निकालें नहीं,और ना ही उसे बाहर फेंकें बस उसे छोड़ दें…ऐसा हो कि शरीर स्वयं श्वास को मुक्त कर रहा है। आप स्वयं की इक्षा से उसे नहीं निकाल रहे हैं । उसे बस स्वयं की छोड़ने दें ।  इसी इसी में छाती मन मस्तिष्क स्वतः ही शांत और ठहर जाएगा । 

4. लय बनाएँ (Rhythm)

श्वास लें → ठहराव का अनुभव → श्वास छोड़ दें । इसी तीनों स्तर को समझने में कई वर्ष लग जाते हैं और उसके अभ्यास में तो और ही कठिनता होती है  । ध्यान दें इस पूरी प्रक्रिया को शांत, सहज और बिना किसी ज़ोर के करें । इस प्राणायाम के अभ्यास में कम से कम समय  11 मिनट का होना चाहिए ।

लाभ (Benefits)

हृदय के लिए अत्यंत प्रभावी: इस एंगल में प्राणायाम करने से: हृदय की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है । ऑक्सीजन का संचार उसी क्षेत्र में अधिक होता है । हृदय की कार्यक्षमता को सहारा मिलता है । साँसों से संबंधित अनेकों समस्याओं का निराकरण संभव है किंतु इसका अभ्यास किसी विशेष निर्देशन में ही उचित है । इस अभ्यास से पल्स रेट और हृदय गति में बहुत शीघ्रता से संतुलन स्थापित हो जाता है ।धीरे-धीरे यह अभ्यास पल्स को कम करता है। और हृदय की अनियमित गति को स्थिर करता है।

माइग्रेन और मानसिक तनाव में राहत: गहरी श्वास और ठहराव मस्तिष्क को शांत करते हैं,
 जिससे सिरदर्द और मानसिक दबाव कम होता है।

अपर बैक और छाती की जकड़न खोलता है: इस स्थिति में छाती स्वाभाविक रूप से खुलती है
 और कंधे-पीठ की मांसपेशियाँ रिलैक्स होती हैं।

नर्वस सिस्टम को हीलिंग मोड में लाता है: यह अभ्यास शरीर को
 “फाइट या फ्लाइट” से “रेस्ट और हील” अवस्था में ले जाता है।

भावनात्मक स्थिरता: धीरे-धीरे अभ्यास करने पर भीतर एक गहरी शांति और संतुलन विकसित होता है।

सावधानियाँ (Precautions)

  • बहुत ज़्यादा झुकें नहीं — केवल हल्का और आरामदायक एंगल रखें
  • साँस को जबरदस्ती न रोकें — ठहराव सहज होना चाहिए
  • यदि चक्कर, घबराहट या भारीपन महसूस हो तो तुरंत रुक जाएँ
  • हाई BP, हार्ट कंडीशन या हाल ही की सर्जरी में पहले विशेषज्ञ से सलाह लें
  • अभ्यास खाली पेट या हल्के भोजन के 2–3 घंटे बाद करें
  • शुरुआत में 5–7 मिनट से शुरू करें, फिर धीरे-धीरे 11 मिनट तक जाएँ

यह केवल एक श्वास तकनीक नहीं है…यह एक स्थिति (Angle) + श्वास + जागरूकता का संयोजन  है। जब शरीर सही एंगल में होता है, श्वास सही दिशा में चलती है, और मन उस पर स्थिर होता है—तभी हीलिंग वास्तव में शुरू होती है।


Recent Blog

Copyright - by Yogi Anoop Academy